Rajasthan Computer Teacher Result 2022 - Rajasthan Knowledge Club

Monday, August 29, 2022

Rajasthan Computer Teacher Result 2022

Computer Instructor Result Date 2022

Computer Anudeshak Result Date:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कंप्यूटर टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जून तथा 19 जून 2022 को करवाया था 18 जून तथा 19 जून को परीक्षा दो-दो परियों में करवाई गयी थी जिसमे प्रथम पारी सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलती थी जिसमे उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का टाइम दिया गया था इसके बाद दूसरी पारी की परीक्षा 02:30 से 04:30 तक चलती थी एग्जाम के बाद उम्मीदवारों के लिए विभाग द्वारा ऑफिसियल आंसर की को जारी की गयी यह आंसर की 04 जुलाई 2022 को कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गयी उम्मीदवार अपना राजस्थान कंप्यूटर टीचर रिजल्ट 2022 को बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा तथा अपनी एसएसओ आईडी लॉग इन करके अपने रोल नंबर या जन्म तिथि के माध्यम से चेक कर सकता है

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

computer anudeshak result date 2022

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 9862 पद, 1.59 लाख ने परीक्षा दी, सिर्फ 7069 अभ्यर्थी पास

जयपुर@ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को प्रदेश में पहली बार हुई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया हालाँकि, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 2,793 पद तो खाली रह गए, जबकि वरिष्ठ अनुदेशक में पद से अधिक अभ्यर्थी मिल गए दरअसल, बेसिक अनुदेशकों के 9862 पदों के लिए 1.98 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन बोर्ड को महज 7069 अभ्यर्थी योग्य मिले है इनके भी दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांची जाएगी भर्ती में चयन के लिए दोनों प्रश्न पत्रों में अलग अलग 40% - 40% अंक लाना जरुरी था लेकिन अभ्यर्थी इतने अंक नही ला पाएं इसलिए 2793 पद खाली रह गए पद खाली रहने से बेरोजगार नाराज है और उन्होंने छूट देने की मांग उठाई है उधर, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 295 पदों पर 538 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया है

पद खाली रहने का पहला मामला नही .... कोरोनाकाल में 2020 में निकाली गई लैब टेक्नीशियन, सहायक रेडियोग्राफर भर्ती और ईसीजी टेक्नीशियन भर्ती में भी पदों के जितने योग्य अभ्यर्थी नही मिले थे इन भर्तियों में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए थे

नेट और गेट के स्तर का पेपर था इसलिए ज्यादातर हल नही कर पाए
पद खाली रहने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह था कि परीक्षा पहली बार हुई थी चयन बोर्ड ने प्रश्न पत्र काफी कठिन तैयार कराया कई सवाल सिलेबस से बाहर के थे नेट-गेट के स्तर का पेपर आया था इस भर्ती की योग्यता पीजीडीसीए थी, लेकिन इन अभ्यर्थियों के लिए यह पेपर हल करना बेहद कठिन था अभ्यर्थियों की भी यही शिकायत है

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के मार्क्स 2022 Click Here

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के मार्क्स 2022 Click Here

न्यूनतम अंकों की बाध्यता के चलते रहा कम परिणाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने मिनिमम पासिंग मार्क्स का हवाला देते हुए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा में सिर्फ 7069 कैंडीडेट्स को ही पास किया, इनमे नॉन टीएसपी एरिया के 6873 और टीएसपी एरिया के 196 कैंडीडेट्स है, जबकि नॉन टीएसपी एरिया की 8974 और टीएसपी एरिया की 888 पोस्ट के लिए परीक्षा हुई थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की 9862 पोस्ट और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की 295 पोस्ट मिलाकर 10,157 पोस्ट के लिए 18 और 19 जून, 2022 को परीक्षा हुई थी। अब बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की 2793 पोस्ट खाली रहने की आशंका है, जिन्हें बाद में बैकलॉग से भरा जा सकता है। सफल अभ्यर्थियों को पात्रता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा। सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक की कुल 295 पोस्ट में से 282 नॉन टीएसपी एरिया और 13 टीएसपी एरिया के लिए है, इस परीक्षा के रिजल्ट में नॉन टीएसपी एरिया के 521 कैंडिडेट्स को पास घोषित किया जबकि टीएसपी एरिया के 17 कैंडिडेट्स पास घोषित किये है। 295 पोस्ट पर भर्ती के लिए कुल 538 कैंडिडेट्स को एलिजिबिल मानते हुए पात्रता की जाँच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए लिस्टेड किया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के लिए कट ऑफ़ मार्क्स भी जारी कर दिए है। 
यह है पास का क्राइट एरिया:- प्रदेश सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं में न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता को कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लागू किया, जिसके तहत एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक अनिवार्य किया वही अन्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंको की अनिवार्यता की गयी। जिसके चलते कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में 9,862 पदों के मुकाबले 7,069 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। 3000 पदों पर फिर से भर्ती परीक्षा हो सकती है।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा परिणाम 15 अगस्त के बाद

जयपुर@ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का इंतजार अभी ख़त्म नहीं हो रहा है प्रदेश में पहली बार हुई इस computer instructor result date 2022 भर्ती का परिणाम 15 अगस्त के बाद ही घोषित होने की संभावना है बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम तैयार करने का काम चल रहा है

स्कूलों में 9862 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी, बजट जारी

सीकर@ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तथा महात्मा गाँधी अंग्रेजी स्कूलों में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों के 9862 पद न केवल आवंटित कर दिए है। बल्कि इन पदों का बजट भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षण सत्र 22-23 के लिए जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने सरकारी स्कूलों में एक-एक पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों के तथा 591 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के भी स्वीकृत किये थे। 591 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों में से आधे पद पर सीधी भर्ती की जा रही है जबकि आधे पद पदोन्नति से भरने का प्रावधान किया गया है। विभाग को इसी सत्र में कर्मचारी चयन बोर्ड से कंप्यूटर अनुदेशक मिलने की संभावना है। स्कूलों को बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक मिलने से जिन स्कूलों में पहले से ही कंप्यूटर लैब है, उन प्रयोगशालाओं के ताले काफी वर्षो बाद खुलेंगे तथा वहां लगे कंप्यूटर का उपयोग विद्यार्थी, प्रशिक्षित शिक्षकों से करना सीख सकेंगे। प्रदेशभर में करीब 10 हजार से भी ज्यादा सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं कॉम्प्यूकॉम के सहयोग से स्थापित की गयी थी। कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति के बाद स्कूलों में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर सीखने में मदद मिलेगी।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम 2022 Click Here

RPSC COMPUTER TEACHER VACANCY DETAILS

Post Name                      :-RPSC कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2021
Post                                 :-10157 पद
Job Category                  :-टीचर भर्ती
Job Location                   :-राजस्थान
बेसिक कंप्यूटर टीचर भर्ती    :- 9862 पद
सीनियर कंप्यूटर टीचर भर्ती  :- 295 पद

COMPUTER TEACHER VACANCY 2021 EXAM PATTERN

COMPUTER TEACHER VACANCY 2021 SYLLABUS

How To Check Rajasthan Computer Teacher Result 2022

👉अभ्यर्थी को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा
👉अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करना होगा
👉अभ्यर्थी रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद Rajasthan Computer Teacher Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा
👉अभ्यर्थी के द्वारा क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी डाले उसके बाद उसके सामने रिजल्ट प्रदर्शित होगा
👉अभ्यर्थी के सामने रिजल्ट की पीडीएफ प्रदर्शित होगी उसको डाउनलोड करें
👉अभ्यर्थी अपनी पीडीएफ के माध्यम से प्रिंटआउट निकल दे

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के मार्क्स 2022 Click Here

सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के मार्क्स 2022 Click Here

Salary

👉बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक - L-8
👉सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक - L-10
नियुक्ति के दौरान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पारिश्रमिक के रूप में ₹18,500 प्रति माह  वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 23,700  रुपए प्रतिमाह  तथा पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक  को 33,800 रुपए प्रति माह देय

Cut Off

Rajasthan Computer Teacher Result 2022 Cut Off

IMPORTANT LINKS

Official WebsiteClick Here
Online ApplyClick Here
Official NotificationClick Here
Syllabus PDF EnglishClick Here
Syllabus PDF HindiClick Here


IMPORTANT DATES

Online Form Start 08 फरवरी 2022
Online Form End09 मार्च 2022
Admit Card Release Date15 जून 2022
Exam Date18 - 19 जून 2022

TAGS:- www.rsmssb.rajasthan.gov.in result 2022, computer instructor result date 2022, rsmssb result, computer instructor cut off 2022, computer anudeshak cut off, rsmssb computer instructor, computer anudeshak result date, computer instructor answer key 2022, rajasthan computer teacher vacancy 2022 sarkari result, rajasthan computer teacher salary, computer teacher syllabus in rajasthan 2022, computer teacher in rajasthan vacancy, computer instructor result 2022, computer instructor result date 2022 rajasthan, computer instructor result date 2022 admit, computer instructor result date 2022 result, computer instructor result date 2022 pdf download, computer instructor result date 2022 in hindi, computer instructor result, how to become a computer science teacher, qualification for computer instructor.

No comments:

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.